कलाकारों की धरती है जौनपुरः रमाकांत तिवारी
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_28.html
नौपेड़वा बाजार में खुला ‘डीसेन्ट डान्स क्लासेज’
जौनपुर। कलाकारों की धरती है जौनपुर, इसलिये सदैव एक से बढ़कर एक कलाकार जन्म लेते रहते हैं यही कलाकार अपने प्रदर्शन से जनपद सहित अपना व परिवार का नाम रोशन करते रहते हैं। उक्त बातें नौपेड़वा बाजार के लेदुका मोड़ पर खुले ‘डीसेन्ट डान्स क्लासेज’ का उद्घाटन करते हुये राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी ने कही। इसके पहले उन्होंने विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हुये फीता काटकर क्लासेज का उद्घाटन किया। तत्पश्चात् क्लासेज के संचालक/कोरियोग्राफर नितिन दीक्षित व पवन साहू ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश यादव, प्रदीप गुप्ता, राकेश यादव, अजय यादव, साहब लाल यादव, डा. एके सिंह, प्रदीप बिन्द, गीता सोनी, पुष्पा यादव, नवोदित कलाकार प्रिया सोनी सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्त में संचालक नितिन दीक्षित व पवन साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।