ट्रक की चपेट में आने से पिता की मौत पुत्र जख्मी
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_4.html
बरसठी। मडि़याहूं थाना के सरौना गांव ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार पिता की मृत्यु हो गयी जबकि पुत्र घायल हो गया। बाईक को चला रहा युवक बाल बाल बच गया।गुरूवार की सुबह बरसठी थाना क्षेत्र के घनापुर निवासी लल्लू पाल हीरो होन्डा बाईक से अपने पुत्र रूपेश एवं खड़वा गांव के राजबहादुर पटेल को लेकर कठिरांव के लिए चले। मडि़याहूं थाना के सरौना गांव के एक पट्ोल पम्प पर बाईक में तेल लेने के बाद तीनों एक ही बाईक पर सवार होकर बीस मीटर दूर ही गए होगे कि पीछे से तेज रफतार से आ रही ओवर लोड ट्रक में किसी तरह रूपेश25 का शर्ट फंस गया और ट्रक से घसीटने लगा उसी समय बीच में बैठा पिता लल्लू पाल60 गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया जिसकी मौक पर मौत हो गयी। गाड़ी चला रहा युवक भी बाईक लेकर गिर पड़ा जो बाल बाल बच गया। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने ट्क को कब्जे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
