A.T.M जालसाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलालपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर बाइपास पर स्थित यूनियन बैक के शाखा से पुलिस ने एटीएम जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते है कि यूनियन बैंक की शाखा पर एस आई सुरेन्द्र पाण्डेय अपने हमराहियो के साथ बैंक चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक पुलिस को देख कर एटीएम से बाहर निकल कर भागने लगा उसे भागता देख पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1000 रुपया नगद 3 एटीएम कार्ड 1लावा मोबाइल तथा 315 बोर का एक कटटा दो जिन्दा कारतूस बरामद कर थाने पर ले आये पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम अनिल उम्र 25 वर्ष पुत्र कंचन निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा बताया एटीएम जालसाजी के बारे मे पुछे जाने पर उसने बताया कि एटीएम मशीन के बगल मे लगा स्टार बटन दबाये रखता था हमारे आगे का ब्यक्ति अपना कार्ड मशीन मे डालता था और अपना कोड डालता था पर स्टार बटन दबी रहने के कारण पैसा बाहर नही आता था जल्दी का हवाला दे कर उसे आगे से हटा दिया जाता था और स्टार बटन से उंगली हटाकर उसके खाते से पैसा निकाल लेता था थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने अभियुक्त के विरुद्व धार 419/420/411 आइ पी सी के तहत जेल भेज दिया।

Related

news 5022673352733731052

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item