थाने पर बुलाकर युवक को पीट पीटकर अधमरा करने वाले तीन सिपाही सस्पेड

जौनपुर। सुजानगंज पुलिस द्वारा जमीनी विवाद सुलझाने के बहाने थाने पर बुलाकर एक युवक की जमकर पिटाई करने वाले तीन पुलिस कर्मियों को एसपी भारत सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बुध्दवार को सुजानगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी थी। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रमेश मिश्रा पुत्र प्रभाकर मिश्रा उम्र 30 वर्ष को पुलिस ने थाने पर बुलाकर जमकर मारापीटा उसके बाद उसका 151 के तहत चालान कर एसडीएम बदलापुर के पास भेज दिया था। जब पुलिस रमेश को लेकर बदलापुर तहसील पहुंचा तो उसकी हालत और विगड़ गया। उसकी हालत देखकर वकीलो ने उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया गया था। एसपी भारत सिंह यादव ने इस मामले को गम्भीरत से लेते हुए
हे0 का0 वासुदेव यादव, रविभान तिवारी, चन्द्र प्रताप सिंह को राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदाशिनता, अकर्मणता एवं अनुशासनहीनता करने के आरोप में निलम्बित किया गया।

Related

news 4132272383889043883

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item