सेना भर्ती में जाने वाले अभ्यार्थियों को इन जगहो से मिलेगी बसें
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_184.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया है कि जनपद चन्दौली में सेना भर्ती की प्रक्रिया प्रचलित है जिसमें जौनपुर से संबंधित अभ्यर्थियों के भर्ती की प्रक्रिया दिनांक 19 व 20 सितम्बर 2015 प्रस्तावित है। जौनपुर से अभ्यर्थियों के चन्दौली हेड क्वाटर सकलडीहा से आवाजापुर भर्ती स्थल तक आवागमन के लिए दिनांक 18 व 19 सितम्बर 2015 को प्रातः 8 बजे से बी0आर0पी0 कालेज के पास से 15 बसे, सिपाह से 10 बसे, तहसील मछलीशहर बस पड़ाव से 5 बसे, बदलापुर बस पड़ाव से 5 बसे, शाहगंज बस पड़ाव से 5 बसे, केराकत बस पड़ाव से 5 बसे तथा मडि़याहूं बस पड़ाव से 5 बसे चन्दौली सेना भर्ती के लिए प्रस्थान करेगी। जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लक्ष्मण प्रसाद एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सूरज राम पाल को समय से निर्धारित स्थलों पर बसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

