मुलायम सिंह , अखिलेश यादव , राहुल गांधी जौनपुर से करेंगे B.T.C !

जौनपुर। सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और फिल्म अभिनेत्री कैटरिना कैफ जौनपुर जिले से बीटीसी करने जा रही है। इस बात का खुलासा हुआ है बीटीसी 2014 के आये मेरिट लिस्ट से। सरकारी वेब साईट जौनपुर एनआईसी डांट इन पर जारी मेरिट सूचि में इन सभी के नाम टाॅप पर है। यह सूचि देखकर जहां अभ्यार्थी हैरान है वही विभाग के अधिकारी पेशोपेश पड़ गये है। हलांकि बीटीसी के प्राचार्य ने इसे किसी शरारती तत्व की कारस्तानी मान रहे है।
जौनपुर जिले में इन दिनों बीटीसी प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सभी अभ्यार्थी अपना अपना कौसिंलिगं कराने के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंच रहे है। लेकिन इन अभ्यार्थियों के सामने एक नयी मुसीबत आ गयी है। दर असल सरकारी वेब साईट जौनपुर डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर यूपी में बीटीसी वर्ष 2014 की जारी मेरिट सूची खामियों से भरी हुई है। स्थिति यह है कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जैसे राजनेताओं और कैटरीना कैफ जैसे फिल्मी कलाकारों के नाम भी उसमें शामिल है। यही नहीं शत प्रतिशत अंक हासिल करने के कारण मेरिट सूची में इनके नाम सबसे ऊपर हैं। इसकी वजह से पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का मौका नहीं मिल पा रहा है। एनआईसी पर अपलोड की गई मेरिट सूची पर गौर करें तो विशेष आरक्षण वाले अभ्यर्थियों में मुलायम सिंह यादव का नाम है। उनके पिता का नाम स्व. लालू प्रसाद यादव और उनका निवास आजमगढ़ दर्शाया गया है। इसी प्रकार अखिलेश यादव के पिता का नाम मुलायम सिंह यादव , राहुल गांधी पिता का नाम फिरोज गांधी जिला रायबरेली और कैटरीना कैफ के पति का नाम सलमान खान दिया गया है। इनके अलावा कई नाम ऐसे हैं जिनका कोई अर्थ ही नहीं है। प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एसपी सिंह ने इसे विभागीय खामियों से इंकार करते हुए कहा कि यह किसी ने शरारत किया है।

Related

news 7064487140404573391

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item