ट्रक की चपेट मे आने से अधेड की मौत

 बरसठी।रामपुर थाना के जमालापुर बाजार के सोनकर बस्ती में रात्रि ३ बजे ट्रक चालक के नींद आ जाने से खडी बोलोरो गाडी में ट्रक द्वारा टक्कर मार देने के बाद शौच कर लौट रहे एक अधेड की ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गयी।
जमालापुर बाजार के सोनकर बस्ती में मोदनवाल परिवार की एक महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गयी जिसकी अस्पताल से शव लेकर वाराणसी से कुछ लोग बोलोरो गाडी से लौटे थे। बोलोरो को मिर्जापुर जौनपुर मार्ग के पटरी पर खडी करके पीडित के घर पर थे। उसी समय सोनकर बस्ती के राजाराम सोनकर ६० शौच करके लौट रहे थे कि अचानक जौनपुर की ओर से असन्तुलित ट्रक आकर राजाराम को तेजी से धक्का मारते हुए बोलोरो मे जा टकरायी। जबरदस्त टक्कर से बोलोरो को ट्रक ने घसीटते हुए १० मीटर तक आगे ले जाकर खडी कर दिया। चालक भागने की फिराक मे था लेकिन लोगो ने उसे पकडकर पुलिस हिरासत मे दे दिया। परिवारीजन राजाराम को ईलाज के लिए मडियाहू ले गये ,जबाब होने पर जिला अस्पताल ले गये जहां ईलाज के दौरान  मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक और चालक हिरासत में लेकर थाने ले गयी। बाद मे मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक के उपर मुकदमा कायम किया।

Related

news 3716395432416660757

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item