बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रर्दशन ,टीवी पंखा समेत कई सामानो को किया एडीएम को सुपुर्द

जौनपुर जिले में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के कारण इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के मौसम के कारण आम जनता बिलबिला गयी है। जनता की विकराल समस्याओ को देखते हुए युवक कांगे्रस के कार्यकर्ताओ ने नगर विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान के नेतृत्व में जुलूस निकालकर विरोध प्रर्दशन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सूबह युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक नदीम जावेद के कार्यालय पर एकत्रीत हुए। यहा से कार्यकर्ता बल्ब टूयुब लाईट टीवी पंखा कुलर हाथो लेकर बिजली विभाग और जिला प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रट पहुंचकर सभी इलेक्ट्रीकल्स और इलेक्ट्रानिक सामानो एडीएम को सौपकर कहा कि जब बिजली नही तो हम लोग इसको लेकर क्या करेगे। कांग्रेसियो की संख्या भले की कम थी लेकिन उनके आवाज इतने बुलंद थे कि पूरे कचेहरी परिसर गुंज उठा।
इस मौके पर मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह नीरज राय अनिल अस्थाना अबुजर कुरैशी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Related

politics 7239127994711140659

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item