आजमगढ़ के विकास ने हरेन्द्र को किया चित

खेतासराय (जौनपुर)।क्षेत्र के नौली गांव में बजरंग कुश्ती सिमित द्वारा विराट कुश्ती का आयोजन हुआ। जिसमें कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इसका उद्दघाटन समाजसेवी साहेबराज सिंह "खरपत्तू" ने पहलवानो का हाथ मिलाकर किया।
पहली कुश्ती आजमगढ़ के अमरेथुआं निवासी विकास और लसड़ा निवासी हरेन्द्र के बीच हुई।जिसमें विकास ने अपने बेहतरीन दांव से हरेन्द्र  को पटखनी दी। इसी प्रकार कमलेश पिलकिछा ने विक्रमाजीत सरावां को और  सन्दीप उतरैला ने पंकज गम्भिरी को चित किया।खोभरिया के लालू ने राज पहलवान धर्मापुर के राज पहलवान को  हराया।देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता चलती रही।दर्शकों की काफी भीड़ रही। संचालन सुभाष राजभर व रोशन राजभर ने किया। रेफरी प्यारे लाल पहलवान रहे।इस मौके पर मनोज सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,बन्टी सिंह,गुड्डू यादव आदि रहे।

Related

news 3361255886207931922

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item