रोटरी क्लब का मधुमेह एवं अस्थमा कैम्प का द्वितीय चरण सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_20.html
जौनपुर। रोटरी क्लब ने गम्भीर रोगों से बचाव के अभियान एवं जनजागरूकता के तहत अपने द्वितीय चरण का समापन कर दिया जहां 75 रोगियों ने अपनी निःशुल्क जांच करवाने के साथ ही परामर्श का लाभ भी उठाया। मालूम हो कि ी पिछले माह रोटरी क्लब ने हर माह के प्रथम शुक्रवार को सिपाह में स्थित एक निजी अस्पताल में रोगियों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श का संकल्प लिया था। समापन कैम्प में संस्थायक्ष प्रदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये इस तथ्य से अवगत कराया कि इस अभियान के तत्वावधान में रोटरी क्लब ने इस सत्र लगभग 1000 रोगियों के निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श का संकल्प लिया है। कैम्प के संयोजक डा. कमर अब्बास ने बताया कि गम्भीर रोगों के प्रति जागरूकता एवं सही समय पर होने वाली जांच से इनकी रोकथाम की जा सकती है। अमित पाण्डेय ने बताया कि मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये इस प्रकार के कैम्प आयोजित करना पहला कदम साबित होगा तथा जनजागरूकता ही इसकी सफलता का पैमाना है। इस अवसर पर डा. सुधांशु टण्डन, डा. अमृता टण्डन, रविकांत जायसवाल, श्याम वर्मा, सत्येन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

