पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा मांझा, दो को किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_242.html
जौनपुर। बीते मंगलवार को एक छात्र की जान लेकर खूनी बन चुके चाईना मांझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिये जौनपुर के पत्रकारों ने बुधवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस पर दोनों अधिकारियों ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये सभी थानेदारों को पतंग की दुकानों पर छापेमारी करके चाईना मांझा को जब्त करने और बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दो दुकानों से भारी मात्रा में चाईना मांझा बरामद करते हुये दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य दुकानदारों में हड़कम्प है।
