चरमराई शिक्षा व्यवस्था को संभालने में मदद को तैयार हैं बीटीसीः वीरेन्द्र यादव
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_230.html
जौनपुर। बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने आह्वान किया कि यदि शिक्षामित्र प्राथमिक स्कूलों की पठन-पाठन व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं तो बीटीसी पास छात्राध्यापक शिक्षण कार्य में मदद को तैयार है। वे कोर्ट के निर्देश पर बगैर नियुक्त हुये राष्ट्रहित में अपनी सेवा देंगे। उक्त बातें री यादव ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास स्थित एक होटल में पत्रकारों के हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने संविदा पर रखे गये अयोग्य शिक्षामित्रों के समायोजन व प्रशिक्षण को अवैध करार दिया। साथ ही साथ गुमराह कर रही सरकार को भी फटकार लगाया है। खार खाये शिक्षामित्रों ने अपनी नाकामी वाली ताकत का प्रदर्शन करने के लिये प्राथमिक स्कूल की शिक्षा वयवस्था खराब करने की कोशिश में लगे हैं। पहले मारने का नाटक किया। बात नहीं बनी तो इच्छा मृत्यु मांगी। जब यहां भी कुछ हासिल नहीं हुआ तो कहीं-कहीं स्कूल में ताला बंद करके हाईकोर्ट की अवहेलना भी कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमें अपने देश व समाज की चिंता है। यदि कोर्ट हम बीटीसी व टीईटी पास को सेवा का मौका देती है तो बगैर नियुक्ति के अपने देश के हित को ध्यान में रखकर प्राथमिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सुधारने में मदद कर सकते हैं। वार्ता के दौरान गौरव सिंह, सतीश राज, रश्मि, पूनम, राजगौरव भारती, किशन विश्वकर्मा, मंगल सिंह, नीलम, अमित आदि उपस्थित रहे।
