ज़मीनी विवाद सुलझाने के बहाने पुलिस ने एक युवक को थाने पर बुलाकर जमकर पिटा , हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_252.html
जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाने की पुलिस ने जमीनी विवाद निपटाने के बहाने थाने पर बुलाकर एक युवक को जमकर मारापीटा। जब उसकी हालत खराब हो गयी तो पुलिस ने आनन फानन में मेडिकल चेकअप कराकर धारा 151 के तहत चलान भेज दिया। जब उसे पुलिस कस्टडी में बदलापुर तहसील लाया गया तो युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हालत नाजुक देखते हुए वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं ने उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां पर उसकी हालत चिंता जनक देखते हुए डाक्टरो ने जौनपुर रेफर कर दिया।
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के निवासी रमेश मिश्रा का उसके पट्टीदारो से जमीनी विवाद काफी दिनो से चला आ रहा है। पट्टीदारो द्वारा थाने पर शिकायत किया था। शिकायत के अधार पर आज पुलिस ने रमेश को थाने पर बुलाकर पंचायत करके एक तरफा आदेश विपक्षियों के हक में कर दिया। जिसे रमेश ने मानने से साफ इंकार कर दिया। अपने तौहीनी समझ पुलिस कर्मी उसे जमकर लाठी डण्डे और पट्टे से जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने उसकी इस कदर पिटाई किया कि वह बेहोश हो गया। आनन फानन में पुलिस ने उसका चालान बदलापुर एसडीएम कोर्ट भेज दिया। बदलापुर तहसील पहुंचते ही रमेश एक बार फिर से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत खराब देखते हुए मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे पहले बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गये वहां पर डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया।