डेंगू की समस्या को लेकर ईओ से मिला जौनपुर संघर्ष मोर्चा

जौनपुर। जौनपुर संघर्ष मोर्चा का युवा संगठन नगर में तेजी से फैल रहे डेंगू का प्रकोप सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी से मिला और 6 सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। सौंपे गये पत्रक के अनुसार पालिका प्रशासन अभियान चलाकर सघन दवा छिड़काव के साथ सफाई कराये। शासन द्वारा जौनपुर को डेंगू प्रभावित जिला घोषित किया गया है लेकिन पालिका की तैयारी नगण्य है। पालिका द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाइटें दिन भी जलती हैं जिसकी बार शिकायत के बाद भी ऊर्जा की बर्बादी जारी है। ओलन्दगंज-शास्त्रीनगर मोड़ की भूमिगत नाली प्रायः चोक कर जाती है जिसे पुनः निर्माण कराया जाय। गोमती नदी स्वच्छता अभियान चलाया जाय जिससे नदी का पानी दूषित न हो। प्रतिनिधिमण्डल में नीरज सेठ, विशाल वर्मा, शीबू अंसारी, प्रीतम सोनी, सौरभ, नितेश, रंजीत, नजरूल, प्रहलाद, ऋषि, मुकेश, हरेराम, महेश कुमार, नितेश, शिवा, राहुल, विष्णु आदि भी शामिल रहे।

Related

news 4478626135664503251

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item