बसपा में कम्पनी राज चलाती है सुप्रीमो मायावतीः रमेश चन्द्र मिश्र

 जौनपुर। पूर्व ब्लाक प्रमुख व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रमेश चन्द्र मिश्र बुधवार को वाराणसी में भाजपा काशी प्रान्त के कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य एवं प्रदेश संगठन प्रभारी चन्द्रशेखर ने श्री मिश्र को सदस्यता दिलाया। इस दौरान श्री मिश्र ने कहा कि बसपा कम्पनीराज चलाना चाहती है जो हमें बर्तानिया हुकूमत की याद दिलाती है। कम्पनी में आवाज उठाने वालों को नेस्तनाबूत कर दिया जाता है जिसके कई उदाहरण जनता में हैं। श्री मिश्र ने कहा कि मायावती जी द्वारा दलितों, ब्राह्मणों, जातियों से की जा रही राजनैतिक रहनुमाई और बयानबाजी महज एक पाखण्ड है जबकि राजनीति नैतिकता व सिद्धांत के लिये होनी चाहिये। प्रदेश का किसान, खेत मजदूर व गरीब बसपा के खोखले वादों व उनकी चालों को समझ चुका है और समीक्षा भी कर चुका है। अन्त में उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के हित के लिये आज मैं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं।

Related

news 5281945517604228169

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item