माध्यमिक शिक्षकों ने किया सम्पर्क
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_977.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को मडि़याहूं तहसील के कई विद्यालयों के शिक्षकों से सम्पर्क करके 19 सितम्बर को वाराणसी में होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील किया। साथ ही बताया गया कि उस दिन प्रातः 8 बजे नगर के बीआरपी इण्टर कालेज पर सभी शिक्षक एकत्रित होकर बस द्वारा वाराणसी के लिये प्रस्थान किया जायेगा। सम्पर्क करने वाली टोली में मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह, सुधाकर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, हरिश्चन्द्र यादव, करूणानिधि ओझा, उदयराज मौर्य आदि शिक्षक शामिल रहे।

