187 व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को लेकर डीएम से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल
https://www.shirazehind.com/2015/09/187.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के सरकारी आवास पर उनसे मिला जहां जिलाध्यक्ष ने मछलीशहर के किराना व्यवसायी विनोद जायसवाल की हत्या करके हुई लूट एवं भाजपा नेता पंकज जायसवाल सहित 37 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमे पर चर्चा किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आरक्षी अधीक्षक का कहना है कि हम बदमाशों को चिंहित कर लिये हैं जिसका खुलासा शीघ्र ही कर दिया जायेगा। साथ ही मृतक के घर की सुरक्षा में दो पुलिस के जवान भी लगा दिये गये हैं। इसी क्रम मंे लगभग 1 घण्टे 20 मिनट तक चली वार्ता के दौरान 187 व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे पर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, ईश्वरदेव सिंह, सरदार सिंह, दीपचन्द राम, पंकज जायसवाल, रमाशंकर पाण्डेय, सुशील उपाध्याय, गिरीश यादव, श्याम मोहन अग्रवाल, मानिक चन्द्र सेठ, राजेश श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रधान, रामसिंह मौर्य, अशोक सेठ, महेन्द्र यादव, सुधांशू सिंह, विमल सिंह, उमाशंकर, सूर्य प्रकाश जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

