जौनपुर के डा0 प्रकाश शुक्ल का यूरोप पीडीएफ के लिए चयन

जौनपुर। शहर के परमानतपुर निवासी अधिवक्ता श्री वशिष्ट नारायण शुक्ल के पु़त्र डा0 प्रकाश कुमार शुक्ल का चयन यूरोप में पीडीएफ के लिए चयनित हुआ। जौनपुर के होनहार छात्र ने ना केवल अपने कुल का मान सम्मान बढ़ाया बल्कि जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेष का भी गौराव बढ़ाया है। डा0 प्रकाष कुमार शुक्ल परिवार में दूसरे स्थान पर है। इनकी बड़ी बहन आराधना तथा छोटे भाई विकास कुमार शुक्ल है। डा0 प्रकाश कुमार शुक्ल ने अपनी प्रराभिक शिक्षा हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से शुरू करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एमएससी की उपाधि हासिल किया तत्पश्चात दिल्ली स्थित आर्यु-विज्ञान संस्थान से शोध की उपाधि हाशिल किया, जिसके उपरान्त आपका चयन चेक गड़राज्य (यूरोप)े के लिए हुआ है। जब इस उपलब्धि की सफलता के श्रेय के बारे में डा0 शुक्ल से बात की तो उन्होंने बताया की इस सफलता का सरा श्रेय मेरे पूज्यपिता श्री वशिष्ट नारायण शुक्ल जी तथा माता प्रर्मिला शुक्ला को जाता है। जिनके आशिर्वाद तथा मार्ग दर्शन पर शिक्षा ग्रहण करते हुए आज हमको इस बुलन्दी पर पहुंचने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के लिए मैं सह ह्दय अपने गुरू जनों, मित्र, रिश्तेदार एवं समस्त जनपदवासियों का अभार व्यक्त करता हूं।

Related

news 8769612000679909469

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item