न नियम न कानून, जहाॅ चाहते हैं लगा लेते है मछली बाजार

जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में मछली की विक्री करने वाले दुकानदारों के लिए कोई नियम कानून नहीं है, वे जब चाहे जहाॅ भी अपनी दुकाने लगा लेते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। विदित हो कि कस्बे के मछली विक्रेताओं के लिए नगर पंचायत जफराबाद द्वारा बीते बोर्ड की बैठक में मछहरट्टे के पास स्थित नगर पंचायत कार्यालय को मछली विक्रेताओं को आवंटित करने संबंधी एक प्रस्ताव पर अपनी मुहर तो लगा दी गयी है परन्तु अभी तक आवंटन संबंधी कार्यवाही प्रारम्भ न कराये जाने के कारण मछली विक्रेताओं को कभी सड़क के किनारे तो कभी किसी के घर के सामने बैठ कर अपनी मछली की बिक्री करनी पड़ती है, जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को मछली की दुर्गन्ध से भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
    मछली विक्रेता कहते हैं कि आज तक हमलोगों के लिए नगर पंचायत द्वारा कोई स्थान निश्चित न करने के कारण हम सब सड़क के किनारे बैठकर मछली बेचने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत जफराबाद की अध्यक्ष रेखा बरनवाल एवं अधिशासी अधिकारी एस0एन0 सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मछली विक्रेताओं को अविलम्ब मछहरट्टे के पास स्थित नगर पंचायत कार्यालय को आवंटित करने तथा नगर पंचायत कार्यालय आवंटन न होने तक मछली विक्रेताओं के लिए नगर पंचायत के पूर्वी अथवा पश्चिमी छोर पर स्थित टाउन एरिया के स्वागत द्वार के निकट सड़क के किनारे खाली पड़े जमीनों पर एक स्थान निश्चित करते हुए कस्बे के सभी मछली विक्रेताओं को वहीं पर अपनी मछलियों की बिक्री करने हेतु निर्देश दिये जाने की मांग की है ताकि मछली विक्रेताओं कों एक निश्चित स्थान प्राप्त हो सके तथा मछली प्रेमियों को जगह-जगह घूमने की बजाय एक स्थान से ही उन्हें मन पसन्द मछली प्राप्त हो सके।

Related

news 1592720732627932426

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item