समूह का लिडर ही डकार गया लाखो रूपये
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_481.html
जौनपुर। एक स्वयं सहायता समूह का लाखो रूपये डकारने का मामला सामने आया है। समूह की दर्जनों महिलाओं ने आज पुलिस कप्तान के कार्यालय पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करके समूह का पैसा वापस दिलाने की मांग किया। एसपी ने महिलाओं की शिकायत पत्र लेकर पूरे मामले के जांच का आदेश दिया है।
सरायखाजा थाना क्षेत्र के कोरापट्टी गांव के निवासी दो दर्जन से अधिक महिलाएं एसपी आफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इन महिलाओं का अरोप था कि ये लोग सरकार की योजना के तहत एक स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना अलग अलग व्यापार करती है। इसी समूह का सक्रिय सदस्य संतलाल हम लोगो को बैंक से दस हजार रूपये लोन दिलाने के लिए सारी कागजी कोरम पूरा कराकर एक एक लाख रूपये लोन निकाल लिया। इस बात की जानकारी एक हफ्ता पूर्व बैंक से आये रिकवरी नोटिस से हुई। हम लोग जब संतलाल से पैसा बैंक में जमा करने के लिए दबाव बनाया तो वह पैसा जमा करने से इंकार कर रहा है।
एसपी ने महिलाओं की शिकायत पत्र लेने के बाद पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहे है।