स्वयंसेवकों की प्रतिभागिता के लिए एक दिवसीय चयन शिविर का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_683.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना
द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में प्रीआरडी शिविर (रांची झारखण्ड) 2015 के
लिए स्वयंसेवकों की प्रतिभागिता के लिए एक दिवसीय चयन शिविर का आयोजन
बुधवार को किया गया। चयन शिविर में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न जनपद
के महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों से जुडे़ स्वयंसेवक,
सेविकाएं ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया।
गौरतलब हो कि प्रीआरडी शिविर का आयोजन अक्टूबर माह में रांची झारखण्ड में किया जाना है, जिसके पश्चात् स्वयंसेवक, सेविकाएं गणतंत्र दिवस परेड 2016 में भाग लेंगे। वर्तमान वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में विश्वविद्यालय के छात्र बलवंत ने राष्ट्रीय सेवा योजना टीम में सहभागिता किया है।
शिविर को संबोधित करते हुए शिविर के आयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डा. एम. हसीन खान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर निरन्तर ऊंचा हुआ है। इस बार के प्रतिभागियों से भी यह उम्मीद है कि वह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय की ख्याति बढ़ायेंगे।
एक दिवसीय शिविर में आजमगढ़ मऊ, गाजीपुर, जौनपुर जनपदों के विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवक, सेविकाओं ने सांस्कृतिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कुल 12 स्वयंसेवक, सेविकाओं का चयन किया गया। भारत सरकार के प्रतिनिधि यमुना प्रसाद, एनसीसी 98 यूपी बटालियन जौनपुर के शैलेश सिंह एवं गुरूवंत सिंह ने प्रतिभागियों के चयन की कार्यवाही की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने चयनित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कुलसचिव वीके पाण्डेय, डा. केएस तोमर, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. पीके कौशिक, डा. सोनाली विसोई, डा. अजीत प्रकाश यादव, डा. राकेश बिन्द, शिवबचन, डा. अवधेश कुमार मौर्य, डा. अजय विक्रम, डा. ताड़केश्वर सिंह, डा. विनय वर्मा, डा. सिद्धार्थ सिंह, डा. हरिनारायण यादव प्रबंधक तथा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. धनश्याम दूबे ने किया।