मतदाताओ ने मडि़याहूं तहसील में किया जमकर हंगामा कहा एसडीएम हम लोगो को मतदान से वंचित करना चाहते है
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_353.html
मडि़याहू। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में नाम चढ़वाने को लेकर मंगलवार को मडि़याहू उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने मतदाताओं ने जमकर हंगामा मचाया। मतदाताओं ने कहा कि उपजिलाधिकारी अपनी तानाशाही रवैया अपनाकर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना चाहते है। मतदाताओं की तरफ से पूछने गए रामनगर विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख को भी कुछ बताने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर मतदाताओं ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामा देख उपजिलाधिकारी केबिन से बाहर आए और सीधे तौर पर मतदाताओं को बताया कि आचार संहिता लग चुका है जिसके कारण किसी भी मतदाता का नाम नही बढ़ सकता न ही संशोधन हो सकता है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि उपजिलाधिकारी सीधे तौर पर अचार संहिता का उल्लघंन कर रहे है।पंचायत चुनाव में तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों के मतदाताओं का नाम काटकर निकाल दिया गया है जबकि गांव में ऐसे मतदाता है जो आज भी गाव में निवास कर रहे है। काटे गए मतदाता नाम बढ़ाने के लिए तहसील के उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार सुबह से लाईन मे लगकर फार्म अधिकारियों द्वारा लेने का इन्तजार कर रहे थे कि तभी उपजिलाधिकारी का एक चपरासी आकर बताया कि आजि फार्म नहीं लिया जाएगा। जिसपर लाईन में लगे मतदाताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। थोड़ी देर बाद रामनगर ब्लाक प्रमुख एवं सपा नेता कैलाश नाथ यादव ने पहुंचकर हंगामा कर रहे मतदाताओं को समझाया और कहा कि अभी एसडीएम रामकेश यादव से बातचीत करके फार्म जमा करा दिया जाता है। लेकिन एसडीएम रामकेश यादव ने ब्लाक प्रमुख से भी बात करने से इनकार करते हुए कहा कि आचार संहिता लग चुकी है इसमें किसी का फार्म नहीं लिया जाएगा। इस सम्बन्न्ध में पूछे जाने पर एसडीएम रामकेश यादव ने बताया कि फार्म लेने की तिथि सोमवार तक थी । अब आचर संहिता लग जाने के कारण मतदाता सूची मे कोई संशोधन, बढोत्तरी या अन्य कार्य नही हो सकती है।
जबकि पूर्व में जिलाधिकारी ने कहा था कि मतदाता परेशान न हो मतदान के 24 घंटे पहले तक अपना नाम सूची में बनवा सकते है।
इसी तरह रामनगर द्वितीय ग्रामसभा के राजस्व गांव मखदूमपुर के रामआसरे यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणो ने एसडीएम रामकेश को बताया कि मतदाता सूची से पूरें गांव का नाम काट दिया गया। जिससे सैकड़ो की संख्या में लोग मताधिकारी से वंचित रह जाएगे। उनको भी एसडीएम ने कहा कि आचार संहिता की वजह से अब कुछ नही होगा।
