जिलाधिकारी से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल

मामला पंकज जायसवाल सहित 167 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा का
    जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां गुलजारगंज बाजार में मछलीशहर के किराना व्यवसायी विनोद जायसवाल की हत्या व लूटकाण्ड के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान तय हुआ कि 16 सितम्बर को जिलाधिकारी के आवास पर भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल मिलेगा। इस मौके पर कहा गया कि भाजपा नेता पंकज जायसवाल सहित 37 लोग के खिलाफ नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है जबकि अभी तक हत्यारे नहीं गिरफ्तार किये गये हैं। इतना ही नहीं, अभी तक मृतक के परिजन को कोई सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं करायी गयी। इन्हीं सबको लेकर यह तय हुआ कि जिलाधिकारी से मिलकर हत्यारों की गिरफ्तारी व व्यवसायी के घर की सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया जाय। इतना ही नहीं, जिन व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे वापस लिया जाय। इस अवसर पर पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा सरदार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, गिरीश यादव, श्याम मोहन अग्रवाल, मानिक चन्द्र सेठ, विरेन्द्र प्रधान एडवोकेट, रामसिंह मौर्या, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. संजय पाण्डेय, राजवीर सिंह, रंजना सिंह, डा. विनोद निगम, महेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6022227428751053349

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item