जेसीआई शाहगंज शक्ति ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_156.html
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उचित परामर्श देते हुये दवा भी दिया गया। स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय के पास स्थित रैन बसेरा में आयोजित शिविर में डा. मौलश्री चित्रवंशी, डा. एसएल गुप्ता, डा. ज्ञानचन्द, डा. एचएम रोहित सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा कुल 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही दवा व फल भी वितरित किया गया। शिविर में अतिथि परिचय प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी अमृता जायसवाल एवं संचालन जेसी वीक अध्यक्ष अल्का गुप्ता व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष आशा गुप्ता ने किया। शिविर को सफल बनाने में आईपीपी गीता, जेसी मुन्नी, जेसी बुलबुल, जेसी सुनीता, जेसी आराधना, जेसी पूनम गुप्ता, जेसी पूनम जायसवाल, जेसी रीता सोनी, जेसी अनीता सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

