शेख बदरूद्दीन आजमी मेमोरियल पब्लिक लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_618.html
जौनपुर। शेख बदरूद्दीन आजमी मेमोरियल पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन डा. शर्फुद्दीन आजमी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया जिसके बाद रामाज्ञा यादव, अरविन्द राय, डा. नूर मोहम्मद सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये पुस्तकालय की महत्ता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि शहजाद खान की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरी के संस्थापक/संरक्षक डा. तारिक बदरूद्दीन शेख ने किया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका डा. नसीम, फैयाज अहमद, अबू तालिब, अलीसाद अहमद, सुक्खू कुमार, शफीउल्लाह, मो. राशिद, मो. आरि, बन्नू कुरैशी, नरेन्द्र कुमार, अनूप अग्रहरि की रही। इस दौरान पुस्तकालय की कोषाध्यक्ष श्रीमती रिजवाना बदरूद्दीन शेख ने 100 पुस्तकें लाइब्रेरी को उपहार स्वरूप भेंट किया। अन्त में मैनेजिंग डायरेक्टर डा. श्रीमती हुमेरा तारिक शेख ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

