चाईना मांझा से हाई स्कूल के छात्र की गर्दन कटा, मौत ,डीएम खुद मौके पर पहुंचकर किया जांच पड़ताल
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_478.html
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ले में चायना मांझा से एक हाई स्कूल के छात्र की गर्दन काट गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गये लेकिन गर्दन इतना बुरी तरह से कट गया था कि उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही डीएम एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। उधर बच्चे की मां ने अपने बेटे की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव के निवासी उमाशंकर की पत्नी दो बेटी और एक पुत्र नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर बच्चो को पढ़ती है खुद व्यूटी पार्लर चलाती है। उमाशंकर मुंबई में नौकरी करता है। उसका इकलौता पुत्र उत्तम दूबे डा0 अख्तर हसन रिजवीं कालेज में हाई स्कूल का छात्र था। आज शाम वह अपने दोस्तो के साथ घर खेलने के बाहर निकला था। इसी बीच एक पंतग का चाईना मांझा से उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गया। सूचना मिलते ही उसकी मां और आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर इलाज के दरम्यान उसकी मौत हो गयी। मांझा से बच्चे की हुई मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। उधर उसकी मां अपने बेटे की मौत मांझा से कटने से नही बल्की किसी के द्वारा उसकी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या किये जाने का आरोप लगायी है। सूचना मिलते ही डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एसपी भारत सिंह यादव खुद अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल किया।