बिजलीकर्मियों ने की प्रदेश महासम्मेलन की तैयारी पर बैठक
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_392.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जनपद शाखा की मासिक बैठक संघ कार्यालय पर हुई जहां तीन दिवसीय प्रदेश महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष निखिलेश सिंह एवं संचालन हेमंत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अश्वनी श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा, आजाद चन्द्रशेखर उपाध्याय, अभिनन्दन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, निरंजन, अफजाल, हरिराम, मुक्तेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, कमला पाण्डेय, विजय चैहान, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
