बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_429.html
खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के गोरारी गांव के पास बुधवार को बाइकों की
आमने सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गये।घायलों को एक निजी अस्पताल में
भर्ती कराया गया है।दोनों की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है।पोरईखुर्द
गांव निवासी वरुण सिंह(30) बाइक से शाहगंज से घर लौट रहे थे।गोरारी गांव के
पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार जौनपुर निवासी फहद (23) से
टक्कर हो गयी।जिसमें दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये।

