नहर में गिरने से छात्र की पानी में डूबकर मौत

खेतासराय (जौनपुर)।क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर गांव निवासी  राजेन्द्र यादव के पुत्र विकास (8) की मंगलवार को आजाद के पास नहर में डूबने से  मौत हो गयी।घटना के दूसरे दिन बुधवार को विकास का शव नहर में मिला।उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।वह गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।
मंगलवार को दोपहर की छुट्टी में विकास स्कूल से घर खाना खाने आया था।खाना खाने के बजाय उसने अपनी मां से दस रुपया लेकर स्कूल चला गया।स्कूल जाने के बजाय वह राजापुर के पास ताड़ का फल बीनने चला गया।रेलवे लाइन के सहारे नहर पार करते समय विकास असंतुलित होकर नहर में गिर गया था।जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों के साथ नहर में तलाश करने लगे।लेकिन नहर में पानी का बहाव अधिक होने से विकास का पता नहीं चल पाया।नहर का पानी बन्द कराने के बाद आज विकास का शव घटना स्थल से कुछ दूर नहर में मिला।

Related

news 1601760579752152547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item