शाहगंजवासियों से सौतेलापन कर रहा है बिजली विभाग
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_44.html
जौनपुर। शाहगंज नगर में बिजली विभाग का सौतेलापन बरकरार है। लोगों के अनुसार 4 से 5 घण्टे बिजली मिलती है जबकि विभाग का कहना रहता है कि शेड्यूल के अनुसार दोपहर में 12 से 4 बजे तक और रात में 8 से दूसरे दिन भोर में 4 बजे तक बिजली आपूर्ति होती है। हल्का जेई का कुछ कहना होता है जबकि एसडीओ का फोन उठता ही नहीं है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन सहित शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
