श्रीकृष्ण की बरही पर झांकी व भण्डारे का हुआ भव्य आयोजन
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_50.html
अनुराधा, रविन्द्र ज्योति समेत अन्य कलाकारों ने बिखेरा जलवा
जौनपुर। गत दिवस सम्पन्न हुये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित बरही कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जहां आकर्षक झांकी के बीच जागरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर इलाहाबाद की अनुराधा जानवी ने महिसासुर का वध, मां शेरो की सवारी, मयूरी नृत्य, होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा ने प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी तो गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने चुनरिया ओढ़ के सहित कई प्रस्तुतियों ने लोगों को पूरी रात बांधे रखा। इसी क्रम में वाराणसी की पारूल नन्दा ने ‘एक राधा एक मीरा दोनों चाहा एक प्रेम कहानी’ ने माहौल को बदल दिया। सपना शर्मा ने ‘भोले बाबा क जलवा चढ़बय करी’ सहित अन्य प्रस्तुति दी। अन्त में आयोजन समिति द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया जिसके बाद भण्डारे का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिम्पू अग्रहरि, भोनू अग्रहरि, विवेक, चिण्टू, बेचू, आशीष अग्रहरि सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।