खराब पडे नलकूपो को तत्काल ठीक कराया जाय : हनुमान सिंह
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_721.html
जौनपुर। अध्यक्ष कृषि अनुसंधान परिषद उ0प्र0 लखनऊ हनुमान
प्रसाद सिंह ने आज लो.नि.वि के निरीक्षण कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते
हुए बताया कि समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार यह मानती है कि विकास का
मेरूदण्ड कृषि है खेती पानी से चलती है। जैसे जहाज, मोटर, रेल, पेट्रोल,
डीजल और विद्युत से चलती है। इसको नजर मे रखकर उत्तर प्रदेश की सरकार ने
नहरों तथा सरकारी नलकूपों से किसानों की सिचाई मुफ्त किया है। सिचाई
मंत्री ने नलकूप विभाग के अभियन्ताओं को निर्देशित किया है कि खराब पडे
नलकूपो को तत्काल ठीक कराया जाये जिससे कृषि के क्षेत्र में सिंचाई का
इन्तजाम हो सके। सिंचाई की व्यवस्था होने से पशुधन, दुग्ध विकास, मत्स्य
पालन, उद्यान, कृषि, सहकारिता आदि व्यवसायी किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों
के पास पशुधन से दुग्ध व्यवसाय एवं कंपोस्ट खाद तैयार करते है। इसके पूर्व
अधिकारियों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को पशुपालन,
जैविक खाद्य, सब्जी की खेती, वृक्षारोपड़, फुलों की खेती, भूमि सेना द्वारा
खाली पडी जमीन को खेती योग बनाने पर जोर दिया। धानों में सफेदा तथा पत्ती
समेटने के रोग के लिए कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग करने पर बल दिया। गूजरताल
का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन से पूनः मत्स्य बीज के लिए कराने का आश्वासन
दिया। 20 सितम्बर तक भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग/विकास खण्डों में
किसान अपना रजिस्टेशन अवश्य करालें। सूखे को देखते हुए सभी नलकूप तत्काल
चालू कराये जाये साथ ही नहरों में टेल तक पानी पहुचाया जाये। बैठक में जिला
कृषि अधिकारी मनीष सिंह, प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेन्द्र
प्रसाद कुशवाहा, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओमकार सिंह, द्वितीय सुग्रीव
प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहें।
