सपा नेता ने दी पत्रकार को मुकदमे मे फसाने की धमकी
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_51.html
जलालपुर।स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत महिला डाक्टर के काले कारनामो को उजागर करने वाले पत्रकार को सपा नेता द्वारा मुकदमे मे फसा देने की धमकी दी जा रही है बताते है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत महिला डाक्टर महजबींआरा का काले कारनामो के चलते सुर्खियो मे बना रहना इनका शौक बन गया है जब भी कोई व्यक्ति इनके काले कारनामो को उजागर करता है तो इनके गुर्गो द्वारा मार पीट कर घायल कर दिया जाता है एैसी घटना कई बार घट चुकी है इनके काले कारनामो को उजागर करने वाले पत्रकार को गुरुवार की सुबह अपने को जौनपुर का सपा नेता बताने वाला व्यक्ति जिसका मोबाइल नम्बर 9452924875 से फोन पर कहा की महिला डाक्टर महजबींआरा का रिकार्ड अच्छा है इनके विरुद्व अगर कोई खबर चलेगी तो फर्जी मुकदमे मे फसा दिये जाओगे।गौरतलब हो कि इनके काले कारनामे का भन्डाफोड़ करने वाले क्षेत्र एक ब्यक्ति को 13 दिसम्बर सन 2013 को इनके गुर्गो द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्दर इनके ही चेम्बर मे जम कर पीटाई कर दी गयी तथा इनके विरुद्व मार पीट करने का मुकदमा न्यायालय मे विचाराधीन है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्दर इनके ही चेम्बर मे हुए मार पीट का विरोध जब प्रभारी चिकित्साधिकारी ने किया तो उक्त महिला डाक्टर द्वारा उन पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया गया था हौसला बुलन्द इस महिला डाक्टर के कारनामो की चर्चाये काफी दिनो तक चलती रही अब देखना यह है कि पत्रकार को धमकी दिलाने वाली महिला डाक्टर अब किस आरोप मे फसायेगी यह तो आने वाला दिन ही बता पायेगा।

