मोदी के काशी दौरे को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था हुई चाक-चौबंद, फ्लीट ने किया रिहर्सल

 वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के 18 सितंबर को काशी में दौरे को लेकर एसपीजी और एनएसजी के स्नैपर यहां पहुंच चुके हैं। वहीं, अन्‍य जिलों की पुलिसफोर्स भी गुरुवार को पहुंच गई है। सुरक्षा को लेकर बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में अफसरों ने बैठक में योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा मोदी के दौरे के लिए तैयार रोडमैप पर भी चर्चा की गई।
जब शुक्रवार को पीएम मोदी बनारस में कदम रखेंगे, उसके छह घंटे पहले से ही सभी गाड़ियां शहर के बाहर रोक दी जाएंगी। इसके लिए पुलिस ओर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन का पूरा खाका तैयार कर उसे फाइनल कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को सुरक्षा को परखने के लिए मोदी की फ्लीट के साथ ग्रैंड रिहर्सल किया गया। मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते डीरेका जाएंगे, इसलिए एयरपोर्ट से डीरेका मार्ग को छह से आठ बजे तक सील कर दिया जाएगा।
सुरक्षा में होगी इनकी तैनाती
मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को 16 सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक एसपी की होगी। मोदी की सुरक्षा में तीन कंपनी एटीएस के कमांडों के साथ लगभग 5500 पुलिस और सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए अन्‍य जिलों से यातायात पुलिसकर्मी पहुंच चुके हैं। 18 एसपी के अलावा 19 एएसपी, 49 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 400 एसआई, 40 महिला एसआई, 500 मुख्य आरक्षी, 3000 सिपाही, 200 महिला सिपाही, 18 कंपनी पीएसी और अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर बैरिकेटिंग की जा रही है। वहीं, सुरक्षाबल वॉच टावर से भीड़ पर नजर रखेंगे। वॉच टावर पर हाईक्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
मोबाइल और पानी नहीं लाने की अपील
डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित नहीं है। फिर भी जनता को असुविधा न हो, इसलिए सभी से मोबाइल और पानी की बॉटल नहीं लाने का अनुरोध किया जा रहा है। डोर फ्रेम और हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मैदान में प्रवेश दिया जाएगा।

Related

politics 5847564047357276587

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item