देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार मनोज के निधन पर शोक

जौनपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समय न्यूज चैनल के पूर्व ब्यूरो चीफ मनोज कंडवाल की सड़क हादसे में निधन की खबर पाकर जिले के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि मनोज कंडवाल बीते दस दिनों से सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। जिले के इलेक्ट्रॅानिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने कहा कि जिस बेबाकी से मनोज कं डवाल उत्तराखंड की खबरों को न्यूज चैनल पर दिखाते थे। उनके चाहने वाले पूरे देश में बने हुए थे। शुक्रवार को जैसे ही सूचना मिली की उनका निधन हो गया पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पत्रकारों ने देहरादून के मुख्य मंत्री हरीश रावत के नाम एक पत्र भेजते हुए मांग किया कि स्व. मनोज कंडवाल के परिवार वालों को सरकार हर तरीके से सहायता प्रदान करे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार आईबी सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हसनैन कमर दीपू, आरिफ हुसैनी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अब्बास, अजीत सिंह, विश्वप्रकाश, श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, राजन मिश्र, मेराज अहमद, अरशद अब्बास, सुधाकर शुक्ला, संपादक रामजी जायसवाल, जयानंद, सुहैल असगर खान, हिम्मत बहादुर सिंह, हसन इमाम, अंकित जायसवाल, सोहराब, रिंकू सिंह सहित जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे।

Related

news 6486949375462946439

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item