गो तस्करों के खिलाफ विहिप ने छेड़ी जंग

  जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद ने गो तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है जिसके क्रम में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सन्दहा गांव के कार्यकर्ताओं ने उस समय एक कामयाबी हासिल किया जब पिकप पर गोवंशों को भरकर वध हेतु ले जा रहे लोग पकड़ लिये गये। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव के अनुसार सूचना के आधार पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और वहीं से थाना पुलिस को सूचना दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तस्कर फरार हो गये थे। फिलहाल पुलिस ने 3 तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर विहिप सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने ऐसी घटना की निंदा करते हुये जिला व पुलिस प्रशासन से गो तस्करों के खिलाफ कार्यवाही तेज करने की मांग किया।

Related

news 4652401789265299147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item