
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ 21 सितम्बर दिन सोमवार को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जायेगा। डा. सिंह ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।