एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन आज
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_519.html
जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था जीवन ज्योति द्वारा पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियां व उसका समाधान विषयक गोष्ठी 20 सितम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से सुनिश्चित हुआ है जो बदलापुर पड़ाव पर स्थित एक पैलेस में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये अनिल गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी के मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह हैं तथा अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन करेंगे।

