जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह का हुआ समापन

महान दिवस पर सम्मानित किये गये पूर्व अध्यक्ष व सहयोगी
    जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसी सप्ताह मनाया गया जिसमें एक से बढ़कर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिन एराकियाना से शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रमों से सम्बन्धित झांकियां शामिल रहीं। ध्वजारोहण व पूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि जेसी अध्यक्ष अजीत आर्य रहे। दूसरे दिन सकारात्मक अभिभावक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जहां वाराणसी से आये अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी अनिल जाजोदिया मुख्य अतिथि व पूर्व अध्यक्ष डा. जेसी राजकुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। तीसरे दिन प्रातः 6 बजे जेसीज चैक से मैराथन दौड़ हुआ जिसके बाद स्लो बाइक व साइकिल रेस आयोजित किया गया। चैथे दिन जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें शामिल लोगों ने ‘से नो टू टोबैको एण्ड ड्रग्स’ एवं ‘सेव फूड सेव लाइफ’ का संदेश दिया। रैली में सरस्वती शिशु मंदिर एवं पारसनाथ शिक्षा निकेतन के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसके संयोजक जेसी गुलाम साबिर रहे। पांचवें दिन जूनियर जेसी विंग द्वारा सेंट थाॅमस इण्टर कालेज में क्रिकेट मैच किया गया जिसमें कालेज की टीम विजेता रहे। शाम को वेल्थ डे पर ‘बिल्ड अप योन मनी अर्नर’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जिसके संयोजक रामजी अग्रहरि रहे। छठवें दिन ‘नीड ब्लड काॅल जेसी’ के तहत स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगा जहां कार्यक्रम संयोजक अविनाश जायसवाल के नेतृत्व में 50 लोगों ने रक्तदान किया। सातवें व अंतिम दिन आयोजित महान दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि डा. एसएल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष कैलाशनाथ जायसवाल रहे। इस दौरान जेसी सप्ताह के कार्यक्रम संयोजकों सहित विशेष सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अध्यक्ष जेसी रविकांत जायसवाल एवं लोगों के प्रति आभार जेसी विक चेयरमैन जेसी रविन्द्र दूबे ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर जेसी संदीप जायसवाल, एजाज जाफरी, कृष्णा जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, पुष्कर जायसवाल, देवी प्रसाद चैरसिया, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, रामजी अग्रहरि, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1838355837406467175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item