महिला ग्राम प्रधान और उसके पति पर लगा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

जौनपुर। शाहगंज तहसील के सोधी ब्लाक अर्तगत खलीलपुर ग्राम सभा के प्रधान और उसके पति पर गांव की बंजर और चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने और अपने चक में मिलाने का आरोप लगा है। इसी गांव के एक जागरूक नागरिक ने डीएम को हलाफ नामा देकर चक मार्ग और बंजर भूमि पर से कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। हैरत की बात है कि डीएम से शिकायत किये डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही न होने के कारण शिकायतकर्ता दर दर की ठोकरे खा रहा है।
जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के सोधी ब्लाक के खलीलपुर गांव का निवासी डाॅ0 रविकांत सिंह बीते 10 अगस्त को डीएम से मिलकर एक शपथ पत्र देते हुए शिकायत किया कि ग्रामप्रधान उषा सिंह व उनके उनके पति दिनेश कुमार सिंह एक दबंग किस्म के व्यक्ति है। वे प्रधान चुने जाने के बाद से गांव की बंजर जमीन और चकरोड को जोतकर अपने चक में मिला लिया है। डीएम ने इस शिकायती पत्र को एसडीएम शाहगंज को जांच कराकर कानूनी कार्यवाही करने के लिखा था। बीस दिन बीत जाने के बाद भी  कोई कार्यवाही न होने से शिकायतकर्ता ने पुनः 1 सितम्बर को शाहगंज में आयोजित तहसील दिवस में डीएम से शिकायत किया। इसके बाद भी आज तक नतीजा सिफर ही है। शिकायतकर्ता आरोपी ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए डीएम एसडीएम तहसीलदार समेत सभी राजस्व अधिकारियों के दफ्तरो का चक्कर काट रहा है उसके बाद  भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। 

Related

news 3668559512681547429

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item