जनता ने किया फैसला आन द स्पाट : फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणो ने जमकर धुना, किया पुलिस के हवाले
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_593.html
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के ओईना गांव का निवासी नरेन्द्र यादव पुत्र सुक्खु अपने भाई सोनू को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए बाईक से जा रहा था। रास्ते में बनुआडीह गांव के पोखरा के पास दो बाईक पर सवार चार बदमाश ओवर टेक करके नरेन्द्र को रोकने के बाद तमंचे के बल पर उसका अपहरण करके ले जाने लगे तो वह शोर मचाते हुए बदमाशो से भीड़ गया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उस पर फायर करने जा रहा था कि नरेन्द्र उसकी कलाई पकड़ तमंचे का रूख दूसरी तरह मोड़ दिया। जिसके कारण गोली उसे नही लगी। इसी बीच शोरगुल और गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण बदमाशो को दौड़ा लिया। जिसमें तीन बदमाशो तो मोटर साईकिल से भाग निकले लेकिन अब्दुला नामक एक बदमाश को ग्रामीणो ने पकड़कर जमकर मारने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसे अपने हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
चर्चाओ ने अनुसार दो दिन पूर्व बैल को खरीदने और बेचने को लेकर नरेन्द्र और अब्दुला के बीच विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आज अब्दुला अपने साथियों के साथ उसे मारना चाहता था।
