विभिन्न विभागों के अध्यक्षों सहित कई छात्र-छात्राओं ने दिया अपना विचार

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंध अध्ययन, विज्ञान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों में अपने विषय की कुछ नई किताबों के देखकर पढ़ने की होड़ दिखी। इंजीनियरिंग संस्थान के इलेक्ट्रिकल विभाग के अध्यक्ष डा. रजनीश भाष्कर ने कहा कि यह पुस्तक मेला विवि की अच्छी सोच है जिसमें इंजीनियरिंग के सभी विभागों से सम्बन्धित किताबों का संग्रह उपलब्ध है। मीराबाई छात्रावास की वार्डेन डा. रूश्दा आजमी ने बताया कि एक मंच पर देश के बड़े प्रकाशकों के एकत्र होने से महत्वपूर्ण पुस्तकों का अवलोकन हुआ है। फार्मेसी संस्थान के प्राध्यापक आलोक दास ने कहा कि इतनी प्रचुर मात्रा में पुस्तकों को देखने से अच्छी अनुभूति हो रही है। एक ही विषय की पुस्तकों को अलग-अलग पब्लिकेशन के माध्यम से खोज कर पढ़ना काफी खुशी देता है। विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डा. कार्तिकेय शुक्ल ने कहा कि प्रदर्शनी ने बच्चों में पठन-पाठन की अभिरूचि जगाने का काम किया है। यह एक सकारात्मक कदम है। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डा. सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह से मीडिया के क्षेत्र में नये-नये बदलाव आ रहे है, उस हिसाब से पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं रहतीं। पत्रकारिता के प्राध्यापक डा. अवध बिहारी सिंह ने कहा कि विवि में आयोजित यह पुस्तक प्रदर्शनी एक बेहतरीन प्रयास है। प्रबंध अध्ययन संस्थान के छात्र अवनीश पाण्डेय ने कहा कि अभी तक मैंने इस तरह की पुस्तक प्रदर्शनी नहीं देखी। बीटेक की छात्रा विनम्रता यादव ने बताया कि हमारी इंजीनियरिंग विषय की कई पुस्तकों को मैंने इस पुस्तक प्रदर्शनी में पढ़ा है जो मुझे पहले देखने को नहीं मिली थी। जनसंचार विभाग के छात्र शुभांशू जायसवाल ने कहा कि यदि ऐसी पुस्तक प्रदर्शनी लगती रही तो युवाओं का रूझान पुस्तकों के प्रति तेजी से होगा। डिजिटल मीडिया के चलते हम लोगों की पुस्तकों में रूचि कम हो गयी थी। हमें यहां काफी अच्छी किताबें पढ़ने व देखने को मिली। एमएससी माइक्रोबाॅयलाॅजी की छात्रा सुम्बुल नदीम ने बताया कि यहां पर पुस्तकों का जखीरा देखकर बहुत गौरव महसूस हुआ। विवि की छात्रा शायली मौर्या ने कहा कि हमारे विवि की यह पहल बहुत बेहतरीन है। जनसंचार विभाग की छात्रा श्रेष्ठा सिंह ने कहा कि इस पुस्तक मेले में हम सभी के ज्ञान में निश्चित रूप से वृद्धि की है। छात्र धर्मपाल यादव ने कहा कि आज इण्टरनेट और ई-बुक के दौर में भी किताबों का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है। विवेकानन्द केंद्रीय पुस्तकालय में चल रही प्रदर्शनी के आयोजन व्यवस्था में मानद पुस्तकालयाध्यक्ष डा. मानस पाण्डेय, डा. विद्युत मल्ल, अवधेश प्रसाद, द्विजेन्द्र उपाध्याय के अलावा अन्य सम्बन्धित लोगों का योग सराहनीय है।

Related

news 4489381003759094269

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item