डा संजीव का रिसर्च नेचर इण्डिया में प्रकाशित
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_61.html
प्रोटियोमिक्स के क्षेत्र में भारत विश्व स्तर
पर चमकेगा
जौनपुर के रहने वाले प्रोफ़ेसर संजीव श्रीवास्तव
का दावा है कि प्रोटियोमिक्स में रिसर्च
के क्षेत्र में भारत की विश्व स्तर पर ख्याती होगी | मुंबई के टाटा मेमोरियल
कैनसर रिसर्च सेंटर एवं हॉस्पिटल और जान हाकिन्स यूनिवर्सिटी अमेरिका के सहयोग से
डा संजीव ट्यूमर के रोगियो के सीरम टिशु एवं अन्य नमूनों की अत्याधुनिक प्रणाली की जैसे मॉस
स्पेक्ट्रोमेट्री एंड प्रोटीन का विश्लेषण किया उन्होंने ब्रेन ट्यूमर के कुछ
प्रोटीन्स की खोज किया जो की चिकित्सको को ट्यूमर को पहचानने में मदद करेगी इनके अनुसन्धान विश्व के दुनिया की जानी मानी साइंस जनरल Nature और Elsevier में प्रकाशित होते हैं अभी हाल ही में Nature India ने “प्रोटोमिक्स रिसर्च इन इंडिया” का विशेष संस्करण प्रकाशित किया जिसके मुख्य एडिटर डा संजीव श्रीवास्तव है | इस प्रकाशन से भारत का नाम प्रोटियोमिक्स के क्षेत्र में विश्व स्तर पर चमकेगा |
प्रोफ़ेसर संजीव श्रीवास्तव, IIT BOMBAY में एसोसिएट प्रोफ़ेसर और प्रोटीन प्रयोगशाला के निदेशक है | अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय में विजिटिंग साइंटिस्ट भी है उन्होंने अल्बर्ट विश्वविद्यालय से पीएच डी एवं विश्व प्रसिद्ध हारवर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट डाक्टरेट की उपाधि लिया उन्होंने 2009 में IIT BOMBAY ज्वाइन किया और विश्वस्तर की प्रयोगशाला की स्थापना की जो क्लीनाकल ओकोप्रोटोमिक्स में अनुसन्धान कर रही है | डा संजीव आई आई टी बॉम्बे में होने वाले चार दिवसीय 10 दिसंबर से 14 दिसम्बर तक प्रोटोमिक्स कार्यशाला और अंतररास्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक है भारत में हो रही प्रोटियोमिक्स पर आयोजित यह संगोष्ठी नए आयाम जोड़ेगी

