शिक्षक एवं छात्र प्रतिभा समारोह में कई किये गये सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_8.html
जौनपुर। मां मूर्ति ग्रुप आफ प्लान्टेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय पचहटियां में शिक्षक एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी धर्मापुर ममता सरकार व डा. आरपी बिन्द रहे। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के सभी मेधावी बच्चों को बैग वितरित किया गया। तत्पश्चात् संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री यादव ने राम अचल यादव, इन्दू सिंह, अर्चना, रानी को सम्मानित करते हुये उनके कार्यों की सराहना भी किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल अस्थाना ने किया। इस अवसर पर मंटू चैहान, आशीष यादव, अभिमन्यु, बालाजी सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। अन्त में डा. आरपी बिन्द ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

