गीताजंलि का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, गौतम बनाये गये अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_62.html
जौनपुर। वर्ष 1972 में स्थापित जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था गीतांजलि की द्विवार्षिक चयन प्रक्रिया श्री जागेश्वर नाथ मंदिर मल्हनी मार्ग पर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां चयन मण्डल के सदस्य सूर्य प्रकाश जायसवाल, हबीब आलम खां, चन्द्र प्रताप सोनी, राम नारायण सेठ मामा, अमरनाथ गुप्ता, रमेश चन्द्र पाण्डेय व कामता प्रसाद सोनी द्वारा वर्ष 2015-16 के चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। घोषणा के अनुसार गौतम सोनी अध्यक्ष, राकेश सेठ महासचिव, गणेश साहू कोषाध्यक्ष एवं शशि श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजक बनाये गये। इसके बाद चयन मण्डल ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर प्रबंधकारिणी का गठन कर लिया जाय। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, वर्तमान अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, शनि केशरी, डा. रूप नारायण माली, नीरज शाह, दुर्गेश सोनी, सुरेश गुप्ता, गोपाल दास विश्वकर्मा, दिनेश सेठ, अमन सहगल, पवन सोनी, अशोक सोनी, पवन सोनी, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, जियाराम यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, नीरज सिंह, अक्षय कुमार, धर्मसेन सिंह उपस्थित रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रदेव विक्रम ने किया।