अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पवन कुमार जायसवाल बनाये गये युवा नगर अध्यक्ष
    जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक घनश्याम दास बगीचे में जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई जहां उर्दू बाजार, भण्डारी, रसूलाबाद, ईशापुर व अहियापुर वार्ड मंे चलाये गये जनजागरूकता अभियान पर चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि यह अभियान नगर के सभी वार्डों में निरन्तर चला। इस दौरान नगर युवा इकाई का गठन हुआ जहां पवन जायसवाल अध्यक्ष बनाये गये। इसके अलावा लोकेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु सेठ महामंत्री व विजय मौर्या कोषाध्यक्ष बनाये गये। इस पर सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत हुआ। इस अवसर पर अशोक बैंकर, सुबाष बोरा, राजनाथ गुप्ता, सुरेन्द्र सिंघानिया, सुनील गुप्ता, धु्रव कुमार जायसवाल, विजय जायसवाल, संतोष गुप्ता, पीयूष जायसवाल, केके जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, संजय बैंकर, अजयनाथ जायसवाल, अजय गुप्ता, राजेन्द्र स्वर्णकार, आशुतोष, अतुल, आलोक सेठ, मनीष कुमार, कृष्णकांत, जितेन्द्र प्रधान, प्रमोद गुप्ता, श्याम बाबू, पवन लाल साहू, राम आसरे मौर्य, शशांक गुप्ता, आनन्द कुमार, राजू साहू, लोकेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओपी गुप्ता ने किया।

Related

news 5823372546208142269

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item