जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

   जौनपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक जिला मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्रो. आरएन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम नगर के परमानतपुर निवासी उत्तम दूबे नामक छात्र की चाइनीज मांझे से हुई मौत पर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात् जिला प्रशासन से मांग किया गया कि पहले से ही प्रतिबंधित इस मांझे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाय। साथ ही मृतक छात्र के परिजन को शासन द्वारा समुचित मुआवजा दिलाया जाय। इस अवसर पर आद्या प्रसाद सिंह, राम समुझ यादव, राजबली यादव, आरपी सिंह, सादिक अली, धर्म नारायण उपाध्याय, ओंकार नाथ शास्त्री, दयाशंकर मौर्य, सै. सरफराज हुसैन, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related

news 4261055048739529450

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item