पण्डालों में सजीं प्रतिमाएं, गणपति बप्पा मोरया से गूंजा वातावरण
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_709.html
जौनपुर। प्रथम पूज्यनीय भगवान श्री गणेश जी का पूजनोत्सव श्रद्धापूर्वक शुरू हो गया है जिसके बाबत नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक लगे पण्डालों में प्रतिमाएं स्थापित कर दी गयी हैं। विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वाती नक्षत्र में कलश स्थापना के बाद पट्ट खुला जिसके बाद पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। वहीं दूसरी ओर श्री गणपति पूजा महासमिति ने गणेशोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला, पुलिस व नगर पालिका प्रशासन से मिलकर पूर्व की भांति व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराने की मांग की जिस पर आश्वासन भी मिला। इसी क्रम में महासमिति के संयोजक संजीव यादव ने बताया कि महासमिति से सम्बद्ध पूजन समितियां आगामी 23 सितम्बर को महासमिति के निर्देशन में विसर्जन का कार्य करेंगी।

