पिपरा निचवा बरम क डेरा चउरा नीम के छाव रे .........
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_712.html
जलालपुर। क्षेत्र के मोजरा गाॅव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण मे बुधवार के दिन कवि सम्मेलन का आयोजन रामसमुझ भाष्कर की देख रेख मे सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता अताउल्ला खाॅन ने किया कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा शारदा दिनेश चैधरी ने दीप जला कर किया इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय के बच्चो द्वारा सरस्वती बन्दना गा कर किया गया कवि दूधनाथ शर्मा श्रीश ने- बड़ा नीक लागे अजोरिया मे गाॅव रे पंक्तियो के सहारे कार्यक्रम का आगाज किया कवि निडर जौनपुरी ने पिपरा निचवा बरम क डेरा चउरा नीम के छाव रे माटी महके ला खेतवा मे सुन्दर हमरा गाॅव रे गा कर ग्राम वासीयो को झूमने पर मजबूर कर दिया इसके आलावा कवि होरीलाल अशांत फरीयाद कलम राही योगेन्द्र भारतीय आदि कवियो ने अपने अपने कविता द्वारा श्रोताओ को झूमने पर मजबूर कर दिया कवि सम्मेलन मे अपने टीम के साथ शिरकत कर रहे आकाशवाणी वाराणसी के प्रोग्राम अधिकारी दिनेश सिंह ने गाॅव कि समस्या विजली पानी आवास के बारे मे मुकेश दूबे के साथ परिचर्चा किये कार्यक्रम का संचालन निडर जौनपुरी ने किया इस अवसर पर मोहम्द सलीम प्रधानाध्यापक रामबहादूर सिंह विजय कृष्ण पाण्डेय सुक्खु प्रजाप्रति ग्राम प्रधान मुन्ना मनोज दूबे के आलावा सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

