जनरेटर का बटन दबाते ही जगमगा उठा खेतासराय कस्बा
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_855.html
खेतासराय (जौनपुर)। कस्बा में सायंकाल रोशनी देने के लिये दो महीने से
केबिल, लाइट आदि लगाने का चल रहा कार्य पूरा हो गया।कार्य पूरा होते ही
नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने बुधवार को जनरेटर का बटन दबाकर
उद्घाटन किया।बटन दबाते ही रोड की लाइटें जलने के साथ कस्बे की गलियां
जगमगा उठी।इससे पहले दुर्गा मदिर के पुजारी जगदीश मिश्रा ने विधि विधान के
साथ पूजन कराया।
नगर में सायं काल विद्युत आपूर्ति न रहने से सडकों व गलियों में चलना मुश्किल हो जाता था।अंधेरा के चलते रोजगार भी प्रभावित हो रहे थे।नगरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिये अध्यक्ष निर्मला गुप्ता और सभासदों द्वारा पहल की गयी।और बोर्ड की बैठक में जनरेटर की वयवस्था हेतु प्रस्ताव लाया गया।शासन से धन अवमुक्त होते ही इस नेक पहल पर काम शुरू करा दिया गया।
केबिल और लाइट लगाने का काम पूरा होने पर आज से जनरेटर चालू कर दिया गया।फिलहाल मेनरोड पर दोनों तरफ नगर की सीमा तक, पुरानी बाजार, खुटहन रोड, दीदारगंज रोड पर चौराहा से रेलवे क्रासिंग तक और स्टेशन गली में स्टेशन तक के अलावा प्रमुख गलियों में सायंकाल रोड लाइटें जलने की व्यवस्था की गयी है।जनरेटर की क्षमता के अनरूप बाद में अन्य मोहल्ले में भी लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी।
गर्मी में सूर्यास्त के बाद से रात्रि ग्यारह बजे तक और ठण्ड में रात्रि दस बजे तक प्रकाश देने की व्यवस्था की गयी है।त्योहारों पर देर तक लाइटें जलेगीं।इस मौके पर ईओ रवीन्द्रनाथ, जंगबहादुर गुप्त, सभासद इन्द्रसेन यादव, मजहरुल इस्लाम, राजेशकुमार गुप्त 'मंजय',आलोक कुमार,विजय गुप्त,एजाज अहमद,भाईलाल सोनकर,गयासुद्दीन,रामजीत मौर्य,बदरुद्दीन और लिपिक विनोदकुमार अस्थाना आदि रहे।